जिला कारागार में लगाए गए शिविर में मौजूद अधिकारी और डॉक्टर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए सामाजिक संस्था आधारशिला ग्रामोत्थान सेवा संस्थान ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयां वितरित की गई। साथ ही बच्चों के लिए सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपडे़, टोपे, गर्म जुराबे भी वितरित किए गए। इस दौरान छोटे बच्चों के खेलने हेतु खिलौने आदि बाटें गए।
शिविर का शुुभारंभ जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने किया। शिविर में खतौली के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर शर्मा की टीम में शामिल डॉ मोहित गिल, डॉ नितिश, अब्दुल आहद आदि ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं को इस तरह के शिविरों का आयोजन करते रहना चाहिए। इससे बंदियों को बहुत आत्मबल मिलता है। उन्होंने आधारशिला संस्था का आभार जताया। संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक वसीम अहमद ने चिकित्सकों एवं अफसरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य निराश्रित एवं गरीब महिलाओं एवं युवतियों की सहायता करना है। शिविर में मुख्य रूप से जेलर कमलेश सिंह, नसरीन अहमद, समरीन अलवी, डॉ चन्द्रगुप्त, उप कारापाल आलोक त्रिवेदी, एमए तोमर आदि उपस्थित रहे।