103 गांवों के प्रधान लेंगे शपथ
मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण जिले की 498 ग्राम पंचायतों में से 101 में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। दो निर्वाचित ग्राम प्रधानों के निधन से इन गांवों में शपथ नहीं हुई थी। कुल 103 गांवों में अब शपथ की प्रक्रिया 18 और 19 जून को होगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
जानसठ ब्लाक में 20 गांवों में शपथ होगी। मोरना ब्लाक में आठ गांवों में शपथ दिलाई जाएगी। बघरा ब्लाक में 15 गांवों के निवाचित प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी प्रकार बुढ़ाना ब्लाक में 15 गांवों खिजरपुर, भसाना, बवाना, खानपुर, डूंगर, सरनावली फुगाना, राजपुर छाजपुर, हरियाखेडा, कमरूदीननगर, मिंडकाली, महलजना, कुतुबपुर दताना, अटाली और नगवा में प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। शाहपुर ब्लाक के 14 गांवों में निर्वाचित प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। खतौली ब्लाक में एक गांव मोहिउद्दीनपुर में प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। चरथावल ब्लाक में 12 गांवों में प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें रोहाना कलां, मलीरा, बाननगर, जटनंगला, पीपलशाह, लकडसंधा, रोहानाखुर्द, बडकली, कल्लरपुर, भमेला, छिमाऊ, महाबलीपुर शामिल हैं।