चरथावल ब्लॉक पर पंचायती दिवस पर लखनऊ से ऑनलाइन जुड़े प्रधान और कर्मचारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पंचायती राज दिवस पर ऑनलाइन जुड़े प्रधान
मुजफ्फरनगर, चरथावल। विकास खंड कार्यालय पर पंचायती राज दिवस पर ग्राम प्रधान और कर्मचारी सीधे को लखनऊ से जुड़ें। शासन ने उन्हें विभाग की राशि को खर्च करने पर सवाल किए।
शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय के हॉल में टीवी स्क्रीन पर वीडियो कालिंग के जरिये योजनाओं के क्रियान्वयन पर अफसरों ने बातचीत की। इस मौके पर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी और शासन के अधिकारी प्रधानों से रूबरू हुए। ज्यादातर प्रधानों ने ग्राम पंचायत निधि को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही। प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया ब्लॉक के पांच प्रधानों को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में भेजा गया। प्रधान चौकड़ा सुभाष त्यागी, मथुरा के सुरेश पाल, बिरालसी के प्रधान पति मोहन सिंह, एडीओ पंचायत संदीप कुमार, वरिष्ठ लिपिक निरंकार त्यागी, लेखाकार रामफल सिंह आदि मौजूद रहे।