फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भस्थ शिशु के लिंग परीक्षण में नर्सिंग होम पर छापा

विज्ञापन
सरकुलर रोड पर दीप्ति नर्सिंग होम में जांच पड़ताल करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हरियाणा की टीम ने नर्सिंगहोम पर मारा छापा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड स्थित दीप्ति नर्सिंग होम पर लिंग परीक्षण किए जाने की पुष्टि के बाद बुधवार रात हरियाणा के रेवाड़ी जनपद से आई स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने छापा मारा। टीम ने आरोपी महिला चिकित्सक और स्टाफ को हिरासत में लेक पूछताछ की।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के जनपद रेवाड़ी के स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने नोडल अफसर डॉ. सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में शहर के सरकुलर रोड स्थित दीप्ति नर्सिंगहोम पर छापा मारा। टीम के सदस्य डा. योगेश कुमार ने बताया कि उन्हें दीप्ति नर्सिंगहोम में गर्भस्थ शिशु के लिंग परीक्षण किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने अपनी एक महिला सदस्य को फर्जी मरीज बनाकर दीप्ति नर्सिंग होम संचालिका डा. दीप्ति अग्रवाल से लिंग परीक्षण के लिए बात की। डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि महिला डॉक्टर ने लिंग परीक्षण के लिए 40 हजार रुपये मांगे। इनमें से दस हजार रुपये महिला डॉक्टर द्वारा अपने बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए, जबकि 30 हजार रुपये अल्ट्रासाउंड कराने से पहले जमा करने के लिए कहा गया। लिंग परीक्षण की पूरी पुष्टि होने के बाद रेवाड़ी की पीसीपीएनडीटी टीम बुधवार रात जनपद में पहुंची। जनपद टीम के नोडल अफसर डा. राजीव निगम से मुलाकात कर उन्हें पूरी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय टीम के साथ ही एसडीएम सदर दीपक कुमार व पुलिस फोर्स के साथ रेवाड़ी से आई टीम फर्जी महिला मरीज के साथ दीप्ति नर्सिंग होम में पहुंची। वहां टीम ने महिला चिकित्सक को 30 हजार रुपये दिए, जिसके बाद महिला डॉक्टर फर्जी मरीज को अल्ट्रासाउंड रूम में ले गईं। उसी समय हॉस्पिटल से कुछ दूर पहले खड़ी टीम ने नर्सिंग होम में छापा मारकर बतौर शुल्क दिए गए 30 हजार रुपये बरामद कर लिए। महिला चिकित्सक व उनके स्टाफ को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, टीम ने नर्सिंग होम के रिकॉर्ड को भी जांच के लिए कब्जे में लिया है, जबकि मशीन आदि सील किए जाने की कार्रवाई देर रात तक जारी थी। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि देर रात तक महिला चिकित्सक से पूछताछ की गई। पूरी जांच होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

सरकुलर रोड पर दीप्ति नर्सिंग होम में जांच पड़ताल करती पीसीपीएनडीटी टीम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

डॉ दीप्ति अग्रवाल के केबिन में अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करती टीम। कुर्सी पर बैठी डॉ दीप्ति अग्रव?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में सरकुलर रोड स्थित दीप्ति नर्सिंगहोम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें