फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर के नाम पर हो रहा उत्पीड़न : मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की गई। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि निर्वाचन आयोग एसआईआर अभियान के नाम पर मतदाताओं का उत्पीड़न कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्मनाक स्थिति है कि घुसपैठियों की पहचान के बजाए भारतीय मतदाताओं को अपनी नागरिकता व वोट साबित करने के लिए एसआईआर अभियान के नाम पर मतदाताओं का उत्पीड़न निर्वाचन आयोग कर रहा है। फार्म भरने के बाद ही वोट चोरी की भाजपा की बड़ी साजिश से सभी कार्यकर्ताओं को सावधान रहकर लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन

सपा प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. भुवन जोशी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का अभियान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन नहीं, बल्कि भाजपा का स्पेशल इंटेंसिव रैगिंग अभियान साबित हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा की साजिश से पीडीए मतदाताओं की वोट चोरी करने की बड़ी तैयारी है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से वोट चोरी रोकने के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीडीए मतदाताओं की वोट बचाने के लिए सपा मजबूती से आवाज उठाएगी। सपा कार्यालय पर आयोजित एसआईआर समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एड., संचालन सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें