फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आज मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन बृहस्पतिवार को होगा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों और चिकित्सा केंद्र प्रभारियों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस हर माह की 21 तारीख को मनाया जाता है। मगर इस बार अवकाश होने के चलते 22 जुलाई को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। जिले में नामित अधिकारी प्रत्येक सेंटर की मॉनिंटरिंग भी करेंगे तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। खुशहाल परिवार दिवस के अवसर पर दंपती को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराने के साथ उनकी जरूरत पर उनकी काउंसिलिंग की जाएगी। फिलहाल जनपद में सभी स्वास्थ्यकेंद्रों पर विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े (11 से 24 जुलाई) के सेवा प्रदायगी चरण का आयोजन किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लक्षित समूह की महिलाओं की काउंसिलिंग कर रही हैं। 22 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में उन्हें लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचेंगी। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें