फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Wed, 21 Jul 2021 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत धोलरा बस स्टैंड के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जिसने भी मौके पर यह खौफनाक मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


वहीं मृतकों की पहचान शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी उमर खान (19 वर्ष) पुत्र अमानतुल्लाह और शामली के ही आजाद चौक निवासी तालिब (20 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि ये रिश्तेदारी में मुजफ्फरनगर आ रहे थे। वहीं परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो कोहराम मच गया। दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें