फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले लगाकर दी ईद उल अजहा की मुबारकबाद

विज्ञापन
ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान अमन चैन के दुआ करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- शांति और भाईचारे के बीच मनाया गया त्योहार
विज्ञापन

- शामली रोड स्थित ईदगाह पर पढ़ी गई नमाज
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार जिलेभर में पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज हुई। मुल्क में भाईचारे और शांति की दुआ की गई।
शामली रोड स्थित ईदगाह पर सुबह छह बजे से ही अकीदतमंद पहुंचने शुरू हो गए थे। तय समय पर शाही इमाम हजरत मुफ्ती खलील ने नमाज अदा कराई। अकीदतमंदों ने सजदा कर देश में अमन-चैन की दुआ की। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले लगाकर मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाद शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। त्योहार को लेकर बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान मुफ्ती जुल्फिकार, शहर काजी तनवीर आलम, गौहर सिद्दीकि, कुल्लन देवी मौजूद रही।
विज्ञापन

पुलिस ने रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम
शामली रोड स्थित ईदगाह के निकट बनाए गए कैंप में एसएसपी विनीत जायसवाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह मौजूद रहे। एसएसपी ने सुरक्षा के मद्देनजर सुबह पांच बजे से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर पहुंचने के आदेश दिए थे। एसएसपी ने ईदगाह के बाद फक्करशाह चौक, शाहपुर, बरला, पुरकाजी क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

कर्म और नीयत से ईमानदार होना चाहिए : खलील
मुजफ्फरनगर। ईदगाह पर 50 वषों से इमाम की हैसियत से अपनी खिदमत दे रहे मौलाना जाकिर की बीमारी के कारण तय किए गए नए शाही इमाम मुफ्ती खलील ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि मुसलमान को अपने कर्म और नीयत से ईमानदार होना चाहिए। उसका सलूक अपने पड़ोसियों से अपने परिवार जैसा होना चाहिए। पड़ोसी चाहे किसी जात का हो या किसी धर्म, मजहब का हो। इस्लाम सफाई को तरजीह देता है, लिहाजा उसका बर्ताव हर किसी के साथ साफ होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें