विकास भवन में डूडा एवं पालिका कर्मचारियों की बैठक लेते एडीएम प्रशासन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ठेले-पटरी वालों को मिलेगा दस हजार का ऋण
मुुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने अधीनस्थ कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना में ठेले पटरी वालों को दस हजार रुपये का सरकार आसान किश्तों पर ब्याज मुक्त ऋण दे रही है।
एडीएम ने नगर पालिका को सभी ठेली पटरी वालों के रजिस्ट्रेशन कर उनकी कागजी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो जुलाई को ठेले पटरी वालों को इस योजना की जानकारी दें। उन्होंने बताया कि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन दो जुलाई को कर सकते हैं। यह ऋण आसान किश्तों पर उपलब्ध है, बैठक में एसडीएम अजय अंबष्ट व जिला परियोजना अधिकारी डूडा संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।