फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हेड़ी-लड़वा के जंगल में मिला अधजला शव 

Sat, 24 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके से बरामद हुआ कारतूस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल के कुल्हेड़ी-लड़वा के जंगल में युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल चरथावल थाने का होने के कारण सूचना देकर वापस चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार तितावी क्षेत्र के गांव लड़वा निवासी उदयवीर के बाग में चारपाई पर जले युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहले तितावी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल चरथावल का होने के कारण चरथावल थाना प्रभारी संजीव शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने अनुसार कातिलों ने युवक के हाथ पैर चारपाई से बांधकर को माथे पर गोली मारी और उसके बाद जला दिया। आशंका है कि युवक की पहचान छिपाने के लिए उसको जलाया गया है। मौके पर दो खोखे भी पड़े थे। आशंका है कि निर्मम तरीके से हत्या के पीछे हत्यारों और मृतक के बीच किसी बड़ी रंजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 28 साल है और हत्या शुक्रवार अलसुबह होने का अनुमान है। उधर, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और सीओ मंडी एमएल पाटीदार ने मौके का मुआयना किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद ही घटना के बारे में मालूम चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें