फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव जी सिखों ही नहीं अपितु पूरी मानवता के गुरु : ब्रिजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुनानक देव जी सिखों ही नहीं अपितु पूरी मानवता के गुरु : ब्रिजेश
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा द्वारा भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरवाणी का गायन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
नगर कीर्तन रविवार दोपहर 2 बजे रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, कैलाशपुरम कालोनी, अशोक विहार कालोनी, रेलवे स्टेशन, इंडस्ट्रियल इस्टेट, लाजपत नगर कालोनी होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान गतका पार्टी के युवाओं ने तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में सबसे आगे मधुर ध्वनि बजाता हुआ बैंड चल रहा था। उसके पीछे नन्हे बच्चे घोड़ों पर सवार थे। गतका पार्टी के पीछे पंजाब से आया पाइप बैंड विशेष आकर्ष का केंद्र रहा।
विज्ञापन

गुरुग्रंथ साहिब जी की पालकी के आगे संगत सफाई करते हुए चल रही थी। पालकी के पीछे संगत गुरवाणी का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। रास्ते में अनेक स्थानों पर संगतों ने लंगर के स्टाल लगाकर और फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब में संगतों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव जी सिखों के ही नहीं अपितु पूरी मानवता के गुरु हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर के पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने भूखे साधुओं को भोजन कराकर लंगर की प्रथा को शुरू किया था। इसके फलस्वरूप आज भी लाखों लोग रोजाना गुरुद्वारों लंगर छकते हैं। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, कांग्रेस नेता मजाहिर हसन, डा. कांता त्यागी आदि ने भी विचार रखे। संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार, भगवान सिंह छाबड़ा, इंद्रपाल सिंह सेठी, बालेंद्र सिंह, पंडित सतेंद्र शर्मा, अरविंद्र सिंह कपूर, बलदीप सिंह, दिलबाग सिंह, राजेश अनेजा, मोहित मल्होत्रा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, चरण सिंह, सचिन छाबड़ा, राजेश छाबड़ा, अजय निझारा, जितेश बतरा, वीरेंद्र सिंह उप्पल, गगनदीप सिंह, संदीप धींगड़ा, डा. महेंद्र सैनी, नितिन गुप्ता, प्रांशु गुगलानी, सन्नी-मन्नी सेठी, चंद्रदीप सिंह, प्रिंस कपूर आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर कीर्तन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

करतब दिखाते गतका पार्टी के कलाकार- फोटो : DEVBAND

नगर कीर्तन मार्ग की सफाई करते बच्चे- फोटो : DEVBAND

गुरवाणी का गायन करती संगत- फोटो : DEVBAND

नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंच प्यारे- फोटो : DEVBAND

हैरतअंगेज करतब दिखाते गतका पार्टी के कलाकार- फोटो : DEVBAND

नगर कीर्तन में मधुर धुन बजाता पंजाब का बैंड- फोटो : DEVBAND

नगर कीर्तन में शामिल श्री गुरूग्रंथ साहिब जी की भव्य पालकी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें