फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: जीएसटी चोरी में उद्यमी प्रदीप जैन गिरफ्तार, अफसरों के सामने नहीं हुए थे पेश

Mon, 01 Mar 2021 10:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जीएसटी की टीम ने उद्यमी प्रदीप जैन गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीएसटी के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यों की टीम ने मुजफ्फरनगर के सुरेंद्रनगर में प्रदीप जैन के आवास पर छापा मारा। जीएसटी चोरी में सम्मन जारी होने के बाद भी गुरुग्राम में अधिकारी के समक्ष पेश नहीं होने पर विशेष अनुसंधान शाखा ने शहर के उद्यमी प्रदीप जैन को गिरफ्तार किया है। धारा-132 में उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनकी गिरफ्तारी से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आईआईए से जुड़े उद्यमियों ने उद्यमी की गिरफ्तारी का विरोध किया। 

विज्ञापन


जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा गुरुग्राम की टीम के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में बैटरी की बॉडी बनाने वाले उद्यमी प्रदीप जैन ने कच्चा माल खरीदा था। टीम के मुताबिक, कच्चा माल खरीदने में जीएसटी की चोरी सामने आई है। उद्यमी ने जिस कंपनी से माल खरीदा वह कंपनी फर्जी थी। इस मामले की करीब पिछले एक साल से जांच चल रही थी। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा गुरुग्राम की टीम ने प्रदीप जैन को इस मामले में समन भी जारी किया था, लेकिन वह अफसरों के सामने पेश नहीं हुए। इसके चलते जीएसटी की धारा 132 के तहत उनका गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। 

जीएसटी के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यों की टीम शनिवार को सुबह छह बजे सुरेंद्रनगर में प्रदीप जैन के आवास पर पहुंची। टीम ने प्रदीप जैन के घर का सर्वे किया और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान कब्जे में लिया। टीम ने प्रदीप जैन को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्रदीप जैन ने सफाई दी कि कोरोना से पीड़ित होने के कारण वह जीएसटी के अफसरों के सामने पेश नहीं हो सका। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले- किसानों की जमीन उद्योग घरानों को सौंपने को बनाए ये कानून
विज्ञापन


वहीं उद्यमी के घर जीएसटी के अधिकारियों के पहुंचने की सूचना पर आईआईए से जुड़े उद्यमी भी मौके पर पहुंच गए। मंडल चेयरमैन कुशपुरी ने टीम से पूरी जानकारी ली और गिरफ्तारी का विरोध किया। इस पर अफसरों ने उन्हें प्रदीप जैन का गिरफ्तारी वारंट दिखाया। बाद में टीम प्रदीप जैन को अपने साथ ले गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें