फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में गुरु के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखाता बालक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नगर कीर्तन में गुरु के जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में गुरुनानक देव का 550 वां साला नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला गया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। बैंड की धुन पर अखाड़ों के करतब देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के साथ ही आसपास के गांवों के सिख श्रद्धालु हजारों की तादाद में नगर कीर्तन में शामिल हुए।
रविवार को नगर कीर्तन का शुभारंभ गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से हुआ। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बाबा शाहबेज सिंह कोटा वाले, बाबा रणजीत सिंह पनयाली वाले ने कराया। सबसे आगे गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों का बैंड तथा पंजाब से आए बैगपाइपर बैंड तथा गतका पार्टी आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं ने अखाड़े में अनेक करतब दिखाए। युवा संगत सफेद रंग के कपड़े तथा केसरिया रंग की पगड़ी पहने थे, जबकि महिलाएं सफेद रंग के कपड़ों के साथ केसरिया दुपट्टे ओढ़े थे। स्कूली बच्चे एवं महिलाएं गुरुवाणी गायन करते चल रहे थे। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे श्रद्धालु झाड़ू लगाकर एवं पानी छिड़ककर सफाई करते चल रहे थे। इसके साथ ही पालकी के आगे फूलों की वर्षा की जा रही थी। पटियाले से आई झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर कीर्तन लिंक मार्ग, भोपा रोड, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, शिव चौक होते हुए देर शाम रोडवेज स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ स्वागत, नहीं फैलाया कूड़ा
मुजफ्फरनगर। नगर में जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर के स्टॉल लगे थे, लेकिन कहीं पर भी कोई कूड़ा नहीं फैलाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा।
12 नवंबर को बनाया जाएगा मुख्य पर्व
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने बताया कि मुख्य पर्व 12 नवंबर को गुरुद्वारा रोडवेज पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक दीवान सजेगा। बीबी दिलप्रीत कौर, बीबी जसप्रीत कौर, गुरचरण सिंह पटियाला से आ रहे कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया जाएगा। ज्ञानी हरजीत सिंह एवं ज्ञानी जोगा सिंह गुरुनानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर गुरु जी के इतिहास का वर्णन करेंगे।
विज्ञापन

इन गांवों से पहुंचे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। नगर कीर्तन में शहर के अतिरिक्त बधौला, मारकपुर, बढ़ीवाला, दादुपुर, बैकुंठपुर, शेरपुर, सुहेली, जिंदावाला, आलमावाला, तुगलपुर खालसा, लतीफपुर, हसनपुर लुहारी, गागलहेड़ी, शामली, देवल, जल्लाबाद, लतीफपुर रठोर, संभलहेड़ा, महाबलीपुर सिसौना की संगतों ने भाग लिया। प्रधान अमरजीत सिंह सिडाना, विरेंद्र सिंह हनी सेखो, वजीर सिंह राजा, सरदार हरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, अवविंदर सिंह मिंटू, गुरप्रीत सिंह पुरी, हरप्रीत सिंह सन्नी, जितेंद्र पाल सिंह, दिवप्रीत सिंह राजपाल, गुरनाम सिंह रंधावा, त्रिलोचन सिंह मान, वजीर सिंह ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह सेखो, चरणजीत सिंह कोहली, सुखबीर सिंह रावल, तीर्थ सिंह गंभीर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें