फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

विज्ञापन
भौराकलां के गांव चिरौली अटाली में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल जोड़े। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
64 कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह
विज्ञापन

भौराकलां। क्षेत्र के गांव चिरौली अटाली के सिद्धपीठ शिव मंदिर में रविवार को 64 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को मंदिर प्रांगण में उपस्थित हजारों लोगों ने नवजीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

गांव सावटू निवासी समाजसेवी मुकेश बंसल ने बताया गांव चिरौली अटाली के ग्रामीणों के सहयोग से रविवार को सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर में 64 कन्याओं के विवाह का सामूहिक संपन्न कराया गया है। वर-वधू द्वारा एक-दूसरे के गले में जयमाला डालते ही मंदिर प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विवाह कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल की नेता पायल महेश्वरी व भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। पायल महेश्वरी ने जोड़ों को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर भेंट किया। इसके अतिरिक्त उपहार में आवश्यक घरेलू सामान, डबल बेड, अलमारी, गद्दे, सिलाई मशीन आदि भी भेंट किए गए। विदाई के समय वर-वधू को मिठाई भी दी गई। बरातियों का मिलाई कर स्वागत किया गया। विवाह कार्यक्रम में वर-वधू पक्ष के परिजनों के अलावा आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया। विवाह कार्यक्रम में आने वाले वालों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। मुकेश बंसल ने बताया सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, पानीपत, सहारनपुर के परिवार शामिल हुए। ऐसे परिवार की कन्याओं को चुना गया था, जिनके परिवार में माता या पिता नहीं हैं। मंदिर प्रांगण में पूर्व में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। विवाह कार्यक्रम में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के छोटे भाई नरेंद्र सिंह टिकैत, अंकुर संगल, सुशील, प्रताप, कृष्ण पाल, गौरव शर्मा, देवेंद्र, प्रवीण बंसल, नवीन बंसल, अरविंद कुमार, परविंदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें