फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में गूंजा ट्रामा सेंटर का मुद्दा

Mon, 18 Dec 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
hospital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में खतौली में बना ट्रामा सेंटर का मुद्दा गूंजा। रालोद एमएलसी मुश्ताक चौधरी ने ट्रामा सेंटर के चालू नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किए। एमएलसी ने चिकित्सकीय स्टॉफ के टोटे के साथ ट्रामा सेंटर का ताला नहीं खोले जाने पर आपत्ति जताई है। इस पर हरकत में आई सरकार ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग से आनन-फानन में ट्रामा सेंटर का पूरा ब्योरा तलब किया है।  
विज्ञापन


एमएलसी मुश्ताक चौधरी ने विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और योगी सरकार से खतौली के ट्रामा सेंटर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर कितनी लागत और कब बनकर तैयार हुआ। इसे चालू कराने में कितना समय लगेगा और अब तक क्यों चालू नहीं हो सका है।

इसको लेकर प्रदेश सरकार ने एमएलसी के पत्र के साथ स्वास्थ्य विभाग से ट्रामा सेंटर की बाबत जानकारी मांगी है। बता दें कि खतौली की सीएचसी परिसर में ट्रामा सेंटर बनाया गया है, जो कि करीब एक करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बना है। इसका निर्माण कार्य राजकीय निर्माण निगम ने किया है।
विज्ञापन


बिल्डिंग को तैयार हुए एक साल से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन स्वास्थ्य महकमा यहां पर चिकित्सकों और स्टॉफ की तैनाती नहीं कर सका है। ट्रामा सेंटर में नर्स, वार्ड ब्वॉय के साथ स्पेशल चिकित्सकों, ईएमओ आदि 50 लोगों का फुल स्टॉफ चाहिए। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि ट्रामा सेंटर को लेकर जो भी जानकारी शासन से मांगी गई थी। उन्हें भिजवा दिया गया है। एमएलसी ने  ट्रामा सेंटर की बाबत जानकारी मांगी थी।


क्यों ताला नहीं खोला गया
मुजफ्फरनगर। एमएलसी के सवालों में एक यह भी कि निर्माण पूरा होने के बाद ट्रामा सेंटर पर लगा ताला अभी तक नहीं खुल सका है, क्यों। इसके लिए विभाग क्या कार्रवाई कर रहा है। विभाग का जवाब है कि ट्रामा सेंटर पर एक चिकित्सक तैनात किया है, जो फिलहाल सीएचसी पर गंभीर मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं। स्टॉफ पूर्ण होने पर ट्रामा सेंटर चल पाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन


ट्रामा संचालन के लिए इनकी जरूरत
पद                    संख्या
एनेस्थेटिस्ट             02
ऑर्थेोपैडिक सर्जन       02
जनरल सर्जन          02
ईएमओ                 03
स्टॉफ नर्स             15
ओटी टेक्नीशियन       03
एक्स-रे टेक्नीशियन     03
लैब टेक्नीशियन         02
नर्सिंग अंटेडेंट          09
मल्टी टॉस्क वर्कर      09
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें