फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: शहीद बचन सिंह की प्रतिमा की गन तोड़ी, दबोचा गया आरोपी, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई यह घटना

Fri, 26 Apr 2024 12:36 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में शहीद बचन सिंह की प्रतिमा की गन तोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन से चंद कदमों की दूरी पर बचन सिंह चौक पर लगी शहीद बचन सिंह की प्रतिमा पर एक युवक ने ईंट से प्रहार कर शहीद की गन तोड़ दी। इसी दौरान वहां से जा रही शहीद बचन सिंह की पत्नी ने आरोपी को परिजनों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

थाना सिविल लाइन से कुछ दूर तिराहे पर नई मंडी कोतवाली के गांव पचैंडा निवासी शहीद लांस नायक बचन सिंह की प्रतिमा लगी है। बृहस्पतिवार रात एक युवक ने ईंट से प्रहार कर शहीद बचन सिंह की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास किया, जिससे शहीद की गन की बट टूट गई। इसी दौरान शहीद बचन सिंह की पत्नी कमलेश देवी परिजनों के साथ वहां से जा रही थीं। उन्होंने परिजनों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। कमलेश देवी ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक ने अपना नाम शमशाद पुत्र रफीक बताया है। कभी वह हाजीपुरा निवासी बताता है तो कभी पुल के नीचे रहने वाला बताता है। उसने अपनी मां के साथ हाजीपुरा में रहना बताया लेकिन जांच में इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आरोपी युवक मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। सीओ सिटी आइपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें