फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िए जनपद के अतिथि, किसी प्रकार की असुविधा न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा :
विज्ञापन

- डीएम चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण
- कांवड़ मार्ग नहर पटरी पर कांवड़ियों के लिए प्रत्येक पांच किलोमीटर में बनेगा एक टीन शेड
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने ने कहा कि कांवड़ मार्ग के समस्त कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाएं। जनपद की सीमा के अंदर से गुजरने वाले कांवड़िए यहां के अतिथि है, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़। बताया कि कांवड़ मार्ग नहर पटरी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक पांच किलोमीटर पर एक शेड एवं शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
डीएम ने कहा कि कांवड़ के कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कहा कि मार्ग निर्माण, नाली, खड़ंजे की मरम्मत के कार्य में तेजी लाएं। दोनों अफसरों ने शिव चौक, कच्ची सड़क से बझेड़ी फाटक, मदीना चौक, अहिल्याबाई चौक, भूराहेड़ी चेकपोस्ट, नावला कोठी कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्गों को प्राथमिकता पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि मार्गों में जल भराव की समस्या न होने पाए। जहां नाली टूटी है उन्हें ठीक कराया जाएं। बताया कि कांवड़ अपर गंग नहर की बाई पटरी के मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृृढ़ीकरण का कार्य भी तेजी के साथ कराया जा रहा है। कांवड़ मार्ग नहर पटरी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक पांच किलोमीटर पर एक शेड एवं शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देेश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा शांति और सद्भाव के साथ पूर्ण कराने की प्रशासन की प्रतिबद्धता है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम खतौली सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिजली के ढीले तार ठीक कराए जाएं
डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जर्जर विद्युत तारों को बदलने और खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग का कार्य प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें