फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी की चेयरपर्सन के पति गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चेयरमैन का पति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- जाट समाज को लेकर अपशब्द कहने का वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन

- जाट हिंद फौज ने थाने में किया प्रदर्शन तो पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी की चेयरपर्सन सरला देवी के पति रविदत्त की ओर से जाट समुदाय के प्रति अपशब्द कहने का वीडियो वायरल होने के विरोध में शुक्रवार को जाट हिंद फौज कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी रविदत्त को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव भोकरहेड़ी की चेयरपर्सन सरला देवी के पति रविदत्त की ओर से जाट समुदाय को अपशब्द कहने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके विरोध में शनिवार को जाट हिंद फौज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमीत सहरावत के नेतृत्व में आकाश तोमर, पुष्पेंद्र चौधरी, देवेंद्र अनुज कुमार, राजीव चौधरी, विपुल अश्वनी, राजदेव सहरावत आदि ने थाने में प्रदर्शन किया। सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि चेयरमैन के पति रविदत्त को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें