फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून तक पहुंचा मंडी में गुड़, रिकार्ड बना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी मुजफ्फरनगर में गुड़ की आवक इस बार 30 जून तक हुई। अब तक के इतिहास में पहली बार मंडी में गुड़ इतनी देरी तक पहुंचा। अधिकतम वर्षों में सीजन का अंत मई के आखिरी में ही होता रहा है। कुछ वर्षों में ही जून तक कोल्हू चले हैं। बड़ी बात यह है कि 22 जून तक तो इस बार रूटीन में काफी संख्या में मंडी में गुड़ आया।
विज्ञापन

जिले के किसानों ने गन्ना उत्पादन में इतिहास बनाने के साथ ही इस बार गन्ना, गुड़ और चीनी को लेकर एक साथ कई रिकार्ड बन गए हैं। जिले में इस बार चीनी मिलों ने देरी तक पेराई का रिकार्ड बना दिया। कोल्हुओं ने भी इस बार 30 जून तक गन्ना पेराई करने का इतिहास रच दिया। बड़ी बात यह है कि इस बार कोल्हुओं को देरी तक गन्ना भी मिला और कोल्हू संचालक मुनाफे में भी रहे। गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल और मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया कि उनकी याद में मंडी में इतने लंबे समय तक कभी भी गुड़ की आवक नहीं हुई। बड़ी बात यह है कि इस बार देश भरी में गुड़ की डिमांड भी है।
राम निवास मित्तल के पास 20 वर्ष का रिकार्ड
मुजफ्फरनगर। प्रमुख गुड़ व्यापारी राम निवास मित्तल के पास गुड़ मंडी में गुड़ की आवक प्रारंभ से अंत तक का सारा रिकार्ड है। उन्होंने रिकार्ड उपलब्ध कराते हुए बताया कि उनकी याद में अब से पहले कभी भी जून माह में इतने लंबे समय तक गुड़ का उत्पादन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष गुड़ आवक
2010 25 मई
2011 30 मई
2012 30 मई
2013 12 जून
2014 30 मई
2015 05 जून
2016 28 मई
2017 07 जून
2018 16 जून
2019 06 जून
2020 30 जून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें