फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी विभाग ने नगरपालिका का खाता खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी विभाग ने नगरपालिका का खाता खोला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। नगरपालिका खतौली पर जीएसटी का बकाया भुगतान होने पर खाते को कुछ समय पहले सीज कर दिया गया था। पालिका प्रशासन द्वारा जीएसटी विभाग के अधिकारियों को समस्या बताए जाने पर खाते को खोल दिया गया। खाता खोले जाने के बाद पालिका कर्मचारियों के खाते में वेतन भेजा गया।
नगरपालिका खतौली पर वर्ष 2010 से लेकर 2014 के सत्रों तक का वैट बकाया था। वैट की रकम पालिका प्रशासन द्वारा अदा नही की गई थी। इस कारण जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने नगरपालिका के खाते को सीज कर दिया था। नगरपालिका के खाते में जमा 15 लाख 90 हजार रुपये की रकम को जीएसटी विभाग ने डीडी बनवाकर निकाल लिया था। खाता सीज होने के बाद पालिका द्वारा कस्बे में कराए जाने वाले कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए थे। कूड़ा उठाने वाले वाहनों का डीजल के पैसे सहित सफाई कर्मचारियाें को भी इसी खाते से भुगतान किया जाता है। खाता सीज होने के बाद पालिका के कार्य में आ रही बाधा को देखते हुए नगरपालिका के ईओ जेपी यादव ने जीएसटी विभाग के उच्चाधिकारियों से खाता खोले जाने का आग्रह किया। उन्होंने नगर में आने वाली सफाई व्यवस्था सहित पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था का भी हवाला दिया। पालिका ईओ द्वारा रखी गई समस्याओं से अवगत होने के बाद जीएसटी विभाग के खाता खोल दिया। खाता खुल जाने के बाद पालिका कर्मचारियों के खाते में रुपया भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा---
-जीएसटी विभाग के अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पालिका द्वारा अधिकांश पैसा जमा कर दिया गया है। एक महीने के भीतर बकाया भुगतान भी जमा करने का वादा किया है। इसलिए नगरपालिका के सीज किए गए खाते को रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें