फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सचिन और गौरव के शहीद स्मारक निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए मलिकपुरा के ममेरे और फुफेरे भाई सचिन और गौरव के शहीद स्मारक के निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी समेत क्षेत्र के अन्य (लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मलिकपुरा में शहीद स्मारक निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित ने विधिविधान के साथ पूजन कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, अमित चौधरी, अक्षय पुंडीर, गौरव चौधरी मौजूद रहे। 2013 में गांव कवाल में झगड़े के बाद गुस्साए लोगों ने मलिकपुरा के रहने वाले सचिन व गौरव की हत्या कर दी गई थी। झगड़े में कवाल निवासी शाहनवाज की जान गई थी। इसी प्रकरण के बाद मुजफ्फरनगर में दंगा भड़क गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें