फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा हुआ लापता, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव दूधली निवासी जिस युवक का विवाह आगामी 20 फरवरी को होना है, वह युवक गत रात्रि से लापता है। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर लापता हुए युवक की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव दूधली निवासी अतर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे विजय कुमार की शादी आगामी 20 फरवरी को होनी है। सायं के समय वह घर पर ही था। शादी समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उनका बेटा फोन पर बात कर रहा था। बात करते हुए वह घर से बाहर निकल गया। काफी देर बाद भी न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नही चल सका। परिजनों के अनुसार उसे हर संभावित स्थान पर तलाश किया, लेकिन कुछ पता नही चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से दूल्हे की तलाश कराए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें