फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली सरस मेले का शानदार आगाज

विज्ञापन
नुमाईश मैदान में सरस मेला का शुभारंभ करते केद्रीय मंत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दीपावली सरस मेले का शानदार आगाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नुमाईश मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दीपावली सरस मेले का केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी देखे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोहा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्वयं सहायता समूह बहुत अधिक मेहनत करते हैं। इस तरह के प्रयास से इन्हें लाभ होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने पंडाल में लगे सभी स्टॉल संचालकों से एक-एक कर बात की और उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, बीएसए योगेश शर्मा, उपायुक्त उद्योग केंद्र परमहंस मौर्य आदि मौजूद रहे। सरस मेले के शुभारंभ पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने राजस्थानी लोक गीत की जहां भव्य प्रस्तुति दी, वहीं योग पर कार्यक्रम प्रस्तुत दिया। मंच से स्वच्छता का संदेश सभी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें