गांधी नगर में राधा अष्टमी की भव्य शोभायात्रा में नाचते श्रद्वालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
राधाष्टमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। सिद्धपीठ श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर में राधा अष्टमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
महंत पंडित हंसराज भारद्वाज ने पूजा अर्चना कराई। वीरेश शर्मा एवं निधि ने यात्रा प्रारंभ कराई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यात्रा गांधी नगर, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास तथा गांधी मूर्ति के निकट से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। संजीव शर्मा, अभिनंदन त्यागी, महेश शर्मा, आदित्य अग्रवाल, सचिन राठी, सुभाष चंद्र, राकेश शर्मा, परवीन प्रजापति, उमेश, विशाल गर्ग, अनिल बंसल, नवनीत गुप्ता, अमन शर्मा, मनोज गोयल आदि का सहयोग रहा।