फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 3.89 लाख वाहनों के लिए सिर्फ आठ पार्किंग

विज्ञापन
पार्किंग में खड़े वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शहर में 3.89 लाख वाहनों के लिए सिर्फ आठ पार्किंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ट्रांसपोर्ट की नई नीति लागू होने के बाद बिना पार्किंग के वाहन खड़ा करने पर एक हजार रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। अभी तह यह 500 रुपये था। सवाल यह है कि नगर पालिका के रिकार्ड के अनुसार शहर में मात्र आठ पार्किंग स्थल हैं, जिनमें कार केवल एक ही जगह खड़ी हो सकती है और रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या करीब 3.89 लाख है। ऐसे में शहर में वाहन कहां खड़ा करें, इसका जवाब पुलिस और प्रशासन के पास नहीं है।
शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। एआरटीओ में यहां 3.89 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें तीन लाख 55 हजार 795 दुपहिया और 33 हजार 497 चौपहिया वाहन हैं। ट्रैफिक पुलिस की माने तो जिले में 50 हजार से ज्यादा वाहन ऐसे हैं, जो दूसरे जिलों और राज्यों में रजिस्टर्ड हैं और मुजफ्फरनगर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बीते पांच सालों में जिले में वाहनों की संख्या दोगुनी हो चुकी है, लेकिन सड़कों का चौड़ीकरण नहीं हुआ है। शहर में रुडकी रोड, शिवचौक, कोर्ट रोड, मालवीय चौक, भोपा रोड, जानसठ रोड पर हर समय जाम की समस्या रहती है। बाजारों में बिना पार्किंग के जाम की समस्या बनती है। बिना पार्किंग वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक पुलिस क्रेन से वाहन को उठाकर पुलिस लाइन ले जाती है। पार्किंग का जुर्माना वसूलकर वाहन छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर गंभीर नहीं
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर तहसील के बाहर, रेलवे स्टेशन के बाहर दो स्थानों पर, टाउन हाल में, कोर्ट रोडपर कोआपरेटिव बैंक के बाहर, गांधी कालोनी पुल और जानसठ रोड पुल के नीचे पार्किंग को छोड़कर शहर में कहीं भी व्यवस्था नहीं है। रुडकी रोड पर कोई पार्किंग कहीं भी नहीं है। भोपा रोड, जानसठ रोड, महावीर चौक, शिवचौक, प्रकाश चौक, भगत सिंह रोड, नईमंडी, गांधी कालोनी में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। पालिका और एमडीए के अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
डिवाइडरों के पास खड़े होते है वाहन
मुजफ्फरनगर। शहर की सबसे व्यस्ततम झांसी रानी रोड, एसडी मार्केट रोड, रुड़की रोड, भगत सिंह रोड पर कार तो दूर, बाइक तक की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। दुकानदार अपने वाहन डिवाइडरों के पास खड़े करते है। ऐसे में यातायात पुलिस वाहनों का नो पार्किंग का चालान कर देती है। साथ ही डिवाइडरों के पास बाइके और कार खड़ी करने से यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति बनती है, उसमें भी परेशानी पब्लिक को ही उठानी पड़ती है।
अब कट रहा पांच सौ का चालान
मुजफ्फरनगर। पहले नो पार्किंग का चालान मात्र एक सौ रुपये का होता था। करीब चार माह पहले यातायात पुलिस ने जुर्माना राशि में बढ़ा कर 500 रुपये कर दी थी। अभी पांच सौ रुपये का ही चालान कट रहा है, क्योंकि अभी यातायात पुलिस का साफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ, जिस दिन वह अपडेट हो जाएगा यह चालान नए नियमावली के तहत एक हजार रुपये का हो जाएगा।
इन्होंने कहा--
पार्किंग की व्यवस्था नगर पालिका और एमडीए को ही करनी है। हम लोग कई बार कह चुके हैं। जल्द ही इसमें हल निकालने का प्रयास है। ट्रैफिक पुलिस तो अवरोध उत्पन्न करने वाले वाहनों को क्रेन से उठाती है। हमसे पार्किंग के लिए सुझाव मांगा जाए तो हम सुझाव दे सकते हैं।-
विज्ञापन

-बीबी चौरसिया, एसपी ट्रेफिक
-----------
एमडीए शहर में जल्द ही मल्टी स्टोरी
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण शहर में जल्द ही मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने पर विचार कर रहा है। पार्किंग ऐसी जगह बनाई जाएगी जहां अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो। जगह ढूंढने का कार्य चल रहा है। जगह तय होने पर शहर को एक अच्छी और भव्य पार्किंग मिल जाएगी।
- महेंद्र प्रसाद, सचिव एमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें