राज्यमंत्री बृजेश सिंह होंगे मुख्य अतिथि, 15 अप्रैल से मां के भवन पर चढ़ाया जाएगा प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में 14 अप्रैल से श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री बृजेश सिंह करेंगे।
मेला चेयरमैन मनोज सिंघल ने बताया कि मेला 13 मई तक चलेगा। कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज, डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी आकाश तोमर जबकि विशिष्ठ अतिथि एडीएम (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी, जिला सहाकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह, समाजसेवी विनोद गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, एसडीएम दीपक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी, तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव व पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी होंगे। सिंघल ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि मां के भवन पर 15 अप्रैल की सुबह से ही प्रसाद चढ़ना आरंभ हो जाएगा।