फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमलिया व बन्हेड़ा खास में 40 बीघा शत्रु संपत्ति कब्जामुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। प्रशासन ने बुधवार को इमलिया और बन्हेड़ा खास गांव में करीब 40 बीघा शत्रु संपत्ति को कब्जामुक्त कराया है। उक्त भूमि पर कई लोगों ने कब्जे कर रखे थे। उक्त भूमि की अब नीलामी कार्रवाई की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि इमलिया गांव स्थित शत्रु संपत्ति खसरा नंबर 576/0.7640 की करीब 1 हेक्टेयर (16 बीघा) पर गांव के ही तीन चार लोगों ने कब्जा कर रखा था। उक्त भूमि को पूर्व में भी खाली कराया गया। लेकिन फिर से लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा बन्हेड़ा खास गांव स्थित शत्रु संपत्ति खसरा नंबर 888/0.3050 कुल हेक्टेयर 1.44 यानि लगभग 24 बीघा को भी कब्जामुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त संपत्ति भारत सरकार के घोषित शत्रु संपत्ति अभिरक्षक नियंत्रणाधीन है। इस पर किसी प्रकार का कोई कब्जा करना दंडनीय अपराध माना जाएगा। एसडीएम ने बताया कि जिन गांवों में लोगों द्वारा शत्रु संपत्ति पर कब्जा किया गया है उसका पता चलते ही उसे कब्जामुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान जो लोग भारत से पाकिस्तान में जाकर बस गए उनकी संपत्ति को सरकार ने शत्रु संपत्ति माना है। जिसे कब्जामुक्त कराकर अब सरकार अपने नियंत्रण में ले रही है। उक्त संपत्ति की जल्द ही सरकार नीलामी करेगी। उक्त कब्जामुक्त की गई भूमि पर प्रशासन ने नोटिस बोर्ड लगवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें