फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने में मिलता है शासन का सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) योजनाओं पर जागरुकता बैठक हुई। मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग, सहारनपुर मंडल अंजू रानी रहीं। उद्योग लगाने सहित उन्होंने फैसिलिटेशन काउंसिल की भी जानकारी दी, जिसके माध्यम से माइक्रो और स्मॉल उद्योगों को भुगतान विवादों के मामलों में मदद मिल सकती है।

बैठक में सदस्यों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकास से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। संयुक्त आयुक्त उद्योग, सहारनपुर मंडल अंजू रानी ने बताया कि कैसे 10 एकड़ से अधिक भूमि पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने के लिए शासन की ओर से सहयोग मिलता है। उन्होंने फैसिलिटेशन काउंसिल की भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, जनरेटर व लैब इक्विपमेंट पर सब्सिडी, नई यूनिट पर प्रोत्साहन, प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए सहायता आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दाैरान उनके साथ उपायुक्त उद्योग जैस्मिन फौजदार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन फेडरेशन सचिव अभिषेक अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष नीलकमल पुरी ने मुख्य अतिथियों का बुके और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। किया। पूर्व अध्यक्ष अंकुर गर्ग, अंकित संगल, उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल, राकेश जैन, कोषाध्यक्ष आशीष बंसल, सह सचिव आशीष गर्ग, अरविंद गुप्ता, दीपक मित्तल, अशोक अग्रवाल, दीपक सिंघल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें