फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सरोज हत्याकांड में पुलिस कोर्ट में जल्द पेश करेगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट में दर्ज कराए गवाहों के बयान, विधिक राय ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा के गांव दौलतपुर में वृद्ध महिला सरोज (65) की पारिवारिक देवर ने सोने के कुंडल लूटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। पुलिस अब जांच पूरी करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। पुलिस ने इसके लिए विधिक राय भी ली। शनिवार को इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में गवाहों के बयान भी दर्ज कराए हैं।
सिखेड़ा के गांव दौलतपुर निवासी अविनाश ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी मां सरोज पिछले माह 11 अप्रैल से लापता हो गई थी। तहरीर पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने महिला के लापता होने को लेकर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में पता चला था कि परिवारिक देवर भंवर सिंह अपनी बाइक की सीट पर बोरे में कुछ लेकर जा रहा है। वह मात्र 15 मिनट में बाइक लेकर वापस आ गया। पुलिस को देवर पर शक हो गया था।
विज्ञापन

14 अप्रैल की सुबह जिला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव कालंदी के रजबहे में लापता महिला का शव बोरे में बंद पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतका के देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी देवर भंवर सिंह को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था।
विज्ञापन

देवर ने ही महिला के कानों से सोने के कुंडल लूटकर उसकी हत्या की थी। सिखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि सरोज हत्याकांड में शनिवार को कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। कोर्ट में दो तीन दिन बाद चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। इसके लिए विधिक राय ली जा रही है।
-
नरेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें