फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बेटियों के हौसले को सहारा देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिव्यांगता के बावजूद शिक्षा की राह में कदम बढ़ाने वाली बालिकाओं के हौसले को सरकार का सहारा मिलेगा। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रही 61 बालिकाओं को आर्थिक सहायता के लिए चुना गया है। प्रत्येक छात्रा को 200 रुपये प्रतिमाह की दर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढऩे वाली दिव्यांग छात्राओं को सर्व शिक्षा अभियान के तहत आर्थिक सहायता दी जानी है। शासन के निर्देश के अनुसार ऐसी छात्राओं का चयन किया गया जिनकी स्कूल में उपस्थिति कम से कम 50 प्रतिशत हो। साथ ही दिव्यांगता का प्रमाण पत्र भी बना हो। शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्कूलों से 61 छात्राओं का चयन कर लिया है। इन सभी के नाम की सूची फाइनल कर शासन को भेजी जा रही है।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुशील कुमार ने बताया कि चयनित छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। चयनित छात्राओं में चरथावल ब्लॉक के चौकड़ा से ज्योति, निरधाना से अफसा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगला से कुमकुम, जानसठ ब्लॉक में जानसठ से मोहिनी कश्यप, कासमपुर खोला से शिया रानी, कैथोड़ा से सीरत गुल, खतौली ब्लॉक के बोपाड़ा से पलक, मंसूरपुर से प्रियांशी, दौलतपुर से शिवानी, बघरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघरा से फरजाना, नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के प्राथमिक विद्यालय गारबी से प्रिया एवं नया भवन नई मंडी से एंजल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक सहायता के लिए चुनी गईं छात्राएं
ब्लॉक छात्राओं की संख्या
जानसठ 04
चरथावल 05
बघरा 04
खतौली 06
सदर 12
मोरना 09
बुढ़ाना 05
पुरकाजी 10
शाहपुर 04
नगर क्षेत्र 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें