फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर - सरकार जल्द करेगी बढ़े हुए गन्ना मूल्य की घोषणा : बालियान

Tue, 09 Jan 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव बसायच में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते साथ मेंं लेते केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बा
विज्ञापन
- केंद्रीय राज्य मंत्री कमालपुर, ढिंढावली, बसायच गांव में संकल्प यात्रा में पहुंचे
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/शाहपुर/जानसठ। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि शीघ्र गन्ना मूल्य के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा होगी। प्रत्येक वर्ग के हित के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
शाहपुर क्षेत्र के गांव ढिंढावली, कमालपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों सहित सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए जनपद में गाय अभयारण्य का निर्माण कार्य हो रहा है। 30 जनवरी तक निराश्रित पशुओं को भिजवाया जाएगा। शीघ्र गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा हो जाएगी। एक वर्ष के अंदर गांव में भी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति कराई जाएगी। गांव ढिंढावली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री ने श्मशान घाट की चहारदीवारी, श्मशान घाट जाने वाले 100 मीटर खड़ंजे, 250 मीटर आरसीसी सड़क व बारात घर में इंटरलॉकिंग हुए निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, मंडल अध्यक्ष सतीश सैनी, गांव प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कुलदीप त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ के गांव बसायच में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत महिलाओं, गरीबों और किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। राजीव गुप्ता, यनेश तंवर, तुषार चौहान, नकुल उपाध्याय, सुंदर पाल, विशाल गर्ग, अमरपाल सहित लाभार्थी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। उधर, नगर पालिका क्षेत्र के गांव सहावली और सरवट चौराहे पर पहुंची। भाजपा नेता पूर्व विधायक अशोक कंसल, गौरव स्वरूप, जगदीश पांचाल, रेनू गर्ग, सुंदरपाल, बिजेंद्र पाल ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें