फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का नारा लगाने वाले मुस्लिम युवक को सुरक्षा मुहैया करवाए सरकार : विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर रैली में श्रीराम का नारा लगाने पर फतवा जारी कर धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने विगत दिन सहारनपुर रैली में श्रीराम और भारत माता की जय बोलने वाले मुस्लिम युवक के खिलाफ मौलवियों द्वारा फतवा जारी कर उसे धमकी देने का आरोप लगाकर सरकार से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विकास त्यागी ने जारी बयान में आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व सहारनपुर में आयोजित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में अहसान राव नामक युवक द्वारा जय श्रीराम और भारत माता की जय बोलने पर कट्टरपंथी व तालिबानी विचारधारा की सोच रखने वाले मौलवियों ने फतवा जारी किया। आरोप यह भी है कि कुछ लोग उक्त युवक को जान से भी मारने की धमकी दे रहे हैं। विकास त्यागी ने कहा जिन लोगों को जय श्रीराम और भारत माता की जय बोलने से एतराज है, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। बजरंग दल राव अहसान के साथ खड़ा है। उन्होंने सरकार से राव अहसान को सुरक्षा मुहैया कराने और फतवा जारी कर मारने की धमकी देने वालों को चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें