फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार अहं छोड़े, कानूनों पर फिर से विचार करें:टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार अहंकार छोड़े, कानूनों पर फिर से विचार करे: टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार अहंकार छोड़ कर तीनों कानूनों पर फिर से विचार करे। सरकार ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया यह अच्छी बात है, अब इसका निपटारा होना चाहिए।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष ने बताया कि वो 30 दिसंबर को किसानों के साथ दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने रविवार को सिसौली में पंचायत कर 30 दिसंबर को किसानों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था। उन्होंने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए बागपत के गांव कान्हड़ में सोमवार को किसानों की पंचायत हुई। जिसमें भारी संख्या में किसानों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की जिद अच्छी नहीं है। वह जिद छोड़ कर बात कर किसानों का सम्मान करें। समझौते के रास्ते पर चले तो हर समस्या का समाधान होता है। उधर, भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत ने क्षेत्र के गांव भैंसी, खेड़ी, नावला, टिटौडा, मौचड़ी, चांदसमंद, तुलसीपुर आदि का दौरा कर किसानों से 30 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उनके साथ जितेंद्र, विक्रांत, मनीष, गुड्डू, आशु, सिद्धार्थ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें