फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के नाम पर हो रहे प्रदर्शनों की जांच करें सरकार : त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति के द्वारा इस्लाम के विरुद्ध जो बयान दिया है, उसे आधार बनाकर भारत की धरती पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ये प्रदर्शन देश में हिंसक रूप ले सकते हैं। उन्होंने सरकार से इन प्रदर्शनों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को जारी बयान में विकास त्यागी ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शनों पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए, क्योंकि भविष्य में ये हिंसक रूप ले सकते हैं, और इसकी आड़ में हिंसा भी फैलाई जा सकती है। त्यागी ने कहा चीन में इस्लाम और मुसलमानों के बारे में आए दिन कुछ न कुछ गलत टिप्पणी की जाती है। उसके विरुद्ध प्रदर्शन क्यों नहीं होते, क्योंकि वह भारत का विरोधी है और पाकिस्तान का दोस्त है। जबकि फ्रांस का विरोध इसलिए हो रहा है, क्योंकि फ्रांस और भारत के संबंध प्रगाढ़ हैं। हाल ही में फ्रांस ने भारत को राफेल विमान भी दिए हैं, इसलिए इनकी आंखों में फ्रांस किरकिरी बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें