फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के हितों का ख्याल रख रही सरकार: बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मजदूर महासंघ के दो दिवसीय अधिवेशन शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय शुगर मिल एवं डिस्टीलरी मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों का ख्याल रख रही है। प्रत्येक वर्ग के विकास से ही राष्ट्र का विकास होगा।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में डॉ संजीव बालियान ने कहा कि हमें उद्योग और श्रमिकों के बीच समन्वय बनाकर ही काम करना है। भारतीय मजदूर संघ देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। सरकार श्रमिकों के हितों के लिए वचनबद्ध है। समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास से ही राष्ट्र का विकास होगा। त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णप्रताप सिंह, राष्ट्रीय मंत्री अशोक कुमार शुक्ला, क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश के महामंत्री अनिल कुमार उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील वार्ष्णेय, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र प्रताप प्रजापति, नवीन धारिवाल ने विचार व्यक्त किए। अधिवेशन में विभाग प्रमुख सतीश कुमार, जिला मंत्री पुष्पेंद्र दत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र राणा, दीपा वर्मा, उषा त्यागी, कविता शर्मा, पुष्पराज शर्मा, रामनिवास यादव सहित 120 प्रतिनिधि शामिल रहे। इनमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना आदि प्रदेशों से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें