फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शूटर नेहा के नाम पर होगा राजकीय इंटर कॉलेज चांदपुर का नाम

विज्ञापन
शूटिंग खिलाड़ी नेहा के माता पिता को स्वीकृति पत्र सौंपते हुए डीआईओएस कार्यालय के प्रतिनिधि स्रो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शासन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज चांदपुर के नाम को बदलकर नेहा राजकीय इंटर कॉलेज का स्वीकृत पत्र बृहस्पतिवार को डीआईओएस विभाग के प्रतिनिधियों ने निर्माण दानदाता रेणु को सौंपा। उनके द्वारा मांग की गई थी कि राजकीय इंटर कॉलेज का नाम उनकी पुत्री नेहा नाम पर रखा जाए, जो अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं। इस विद्यालय का नाम अब नेहा राजकीय इंटर कालेज चांदपुर हो गया है।
विज्ञापन

नेहा की माता रेनू तोमर पत्नी राजीव तोमर ने पांच साल पहले इंटर कालेज निर्माण के लिए 10 बीघा जमीन दान दी थी। उनकी मांग थी कि अंतरराष्ट्रीय शूटर बेटी नेहा के नाम पर विद्यालय का नाम रखा जाए। व्यक्ति विशेष के नाम पर विद्यालय का नाम रखने को लेकर शासन में कई साल से फाइल पेंडिंग पड़ी रही। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि विभाग के प्रतिनिधि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह, आशीष द्विवेदी, सहायक लेखाकार अमित कुमार ने शासन का स्वीकृत पत्र उनको सौंपा।


गोल्ड मेडलिस्ट हैं नेहा तोमर

नेहा तोमर ने वर्ष 2018 में जर्मनी में जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में देश के लिए 50 मीटर फ्री पिस्टल प्रतिस्पर्धा के व्यक्तिगत मुकाबले में रजत और टीम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसी वर्ष कोरिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया था। इसके अलावा वर्ष 2019 से 2024 तक राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में सात पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें