फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के दरवाजे तक रोजगार लेकर आई सरकार : सोमेंद्र तोमर

विज्ञापन
जानसठ रोड ​स्थित संस्थान में रोजगार मेले के दौरान प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, ​धिायक राजपाल ब
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2047 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 48 कंपनियों ने 1072 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया है। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि युवाओं के दरवाजे तक सरकार रोजगार लेकर आई है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय और एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के परिसर में मेला आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री ने मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा उपस्थित रहे।
डॉ. तोमर ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य, कृषि और गन्ना सहित विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां लगाकर आम जनता को अवगत कराया।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से आंतरिक गुणवत्ता सेल और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने 19 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट, प्रशिक्षण और औद्योगिक अनुभव प्रदान करना है।

मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों के मानव संसाधन प्रतिनिधियों ने दोपहर तीन बजे तक 1072 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एसडीएम प्रवीण द्विवेदी, जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल, संस्थान के सचिव अनुभव कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, डाॅ. सिद्धार्थ शर्मा मौजूद रहे। संचालन राजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें