फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हठधर्मी पर अड़ी सरकार, देश हो रहा इसका शिकार

विज्ञापन
देवबंद में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
आवाज सुनने के बजाए सरकार हठधर्मी पर अड़ी हुई
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर ईदगाह मैदान में चल रहा महिलाओं का सत्याग्रह 33वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने कहा देश के अलग अलग हिस्सों में 100 से अधिक स्थानों पर सीएए के विरोध में सर्वधर्म के लोग आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाए सरकार हठधर्मी पर अड़ी हुई है, जिसकी वजह से पूरा देश इसका शिकार हो रहा है।
विज्ञापन

मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शुक्रवार को कमेटी अध्यक्षा आमना रोशी ने कहा कि देश में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर लंबी लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के चंगुल से मुल्क को आजाद कराया। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से देश को धर्म के नाम पर बांटने की साजिशें रची जा रही हैं। जिसकी मिसाल दिल्ली में हुआ दंगा है। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए देश की बेटियां घर से निकली हैं तो उसके वापस होने पर ही वह घर जाएंगी। बुशरा मलिक, फरीहा उस्मानी ने संयुक्त रूप से कहा कि देश में बड़ी संख्या में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है, उसे रोजगार देने के बजाए सरकार उन्हें धर्म के नाम पर लड़वाने का कार्य कर रही है। धरनास्थल पर महिलाओं को हिंदू मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द को कायम रखने का संकल्प दिलाया गया। इरम उस्मानी, फौजिया सरवर, महक कुरैशी, शाईस्ता परवीन, खालिदा, तुबा अंसारी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें