फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बंद रहे गोवंश, नहीं हुई पढ़ाई

Sun, 20 Jan 2019 12:04 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
cow's in school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तितावी। बघरा ब्लॉक के गांव पीपलहेड़ा के परिषदीय विद्यालयों में बंद किए गए गोवंश दूसरे दिन भी वहीं रहे। गोवंश ले जाने की मांग को लेकर भाकियू के युवाओं नेताओं धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे बीडीओ और पंचायत सेक्रेट्री को बंधक बना लिया। दो दिन में पशुओं को ले जाने के आश्वासन पर शाम को उन्हें जाने दिया गया।             
विज्ञापन


पीपलहेड़ा गांव के ग्रामीणों ने फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा गोवंश को पकड़कर शुक्रवार को परिषदीय प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल के परिसर में बंद कर दिया था। दोनों स्कूल एक ही परिसर में स्थित हैं। पशुओं के बंद होने के कारण स्कूल में अवकाश कर दिया गया। शनिवार को भी स्कूल में अवकाश रहा। दोनों स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने गोवंश की व्यवस्था नहीं होने तक स्कूल में शिक्षण कार्य बंद रखने की बात कही।

उधर, भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पुंडीर के नेतृत्व में स्कूल गेट पर धरना शुरू कर दिया गया। दोपहर में बीडीओ बघरा अशोक त्यागी तथा पंचायत सचिव  धर्मदत्त मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया। उधर, इस मामले में बीडीओ ने घर पर मेहमान आने की भी दुहाई दी, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कह दिया कि जब तक पशुओं को नहीं ले जाएंगे, तब तक उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा। मामले में उच्चाधिकारियों से बात की गई।
विज्ञापन


खेतों में गोवंश घुसकर पहुंचा रहे नुकसान
चरथावल। ब्लॉक के कई गांवों में खेतों में आवारा गोवंश घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कस्बे में रोहाना मार्ग और अलावलपुर के खेतों में गोवंश खुलेआम घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों के अलावा घर-आंगन में आवारा पशुओं के घुसने के डर से ग्रामीणों को दिन में ही मुख्य गेट बंद रखना पड़ रहा है। दिनेश त्यागी और विजेंद्र कुमार बताते हैं कि खेतों में गेहूं के निकली पौध को भूखे गोवंश निवाला बना रही है। लकडसंधा, सलेमपुर, खांजापुर आदि गांवों के चंद्रपाल और प्रवीण आदि का आरोप है कि आवारा घूमने वाले गोवंश को रात में सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों के खेतों में छोड़ा जा रहा है। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय पर सीडीओ ने जिले के ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें