फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोकश को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोकश को दबोचा
विज्ञापन

मीरापुर। पुलिस ने गांव मुझेड़ा सादात के एक मकान में छापा मारकर गोकशी का मामला पकड़ा। पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में मांस तथा गोकशी के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव मुझेडा सादात निवासी शहजाद उर्फ कचौरी पुत्र अनीस के घर में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शहजाद के घर को घेर लिया। पुलिस को देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से शहजाद उर्फ कचौरी पुत्र अनीस, शहजादी पत्नी शहजाद, शाहिद पुत्र इलियास निवासीगण मुझेडा तथा जान मोहम्मद उर्फ टेनी पुत्र रमजानी निवासी बलीपुरा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शहजाद पुत्र अकील निवासी मुझेडा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने शहजाद के घर से करीब 150 किलो मांस तथा उपकरण, तराजू आदि बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस भी बरामद किया। पशु चिकित्सक की जांच में गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मांस को मिट्टी में दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें