फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्रामीणों को दें बेहतर सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी भोपा को ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को किए निरीक्षण में डीएम यूसुफपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली देख भड़क उठीं।
विज्ञापन

डीएम ने भोपा और मोरना स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे भोपा सीएचसी पहुंचीं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी डॉ अन्नू चौधरी ने बताया कि उनके यहां एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती तो की गई है, लेकिन एक्स-रे मशीन नहीं है। इसके साथ ही दांतों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी सीएचसी पर तैनात हैं, लेकिन इससे संबंधित उपकरण ही नहीं हैं। डीएम ने जल्द उपकरण व एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। स्टाफ से कहा कि वे जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दें।
इसके बाद डीएम निकटवर्ती गांव यूसुफपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं, जहां फैली गंदगी देख कड़ी नाराजगी जताई। केंद्र पर बिजली व्यवस्था न होने पर भी उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ ही मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टीनू, ग्राम पंचायत सचिव मनु शर्मा व लेखपाल को उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। महिलाओं ने डीएम से गांव के सार्वजनिक मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की। एसडीएम जानसठ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम मोरना सीएचसी पहुंचीं और वहां भी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी ली। मौके पर सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, डीपीआरओ, एसडीएम जानसठ, विकास खंड अधिकारी मोरना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें