सीएचसी पर टीका लगवाने को लेकर हंगामा
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार के निर्देशन में जानसठ ब्लॉक के गांव मीरापुर दलपत और मंतोड़ी में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में ग्रामीणों का वैक्सीनेशन किया। वैक्सीनेशन को लेकर कुछ ग्रामीणों ने पहले मेरी बारी, पहले मेरी बारी को लेकर हंगामा शुरू दिया। चिकित्सकों की टीम हंगामा होने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। गांव में करीब 190 ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। मीरापुर दलपत में स्वास्थ्य कर्मी रीना देवी, साक्षी के साथ स्थानीय आशा और आंगनबाड़ियों व ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधान रोशन लाल सैनी ने मौके पर पहुंच व्यवस्था देखी। गांव मंतोड़ी में भी स्वास्थ्य कर्मी संतोष देवी, प्रेमवती, मोहम्मद शादाब सहित गांव की आशा राकेश देवी और आंगनबाड़ी बबीता भाटी के सहयोग से 110 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र गुर्जर और ग्राम प्रधान मंतोड़ी विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।