विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम सेल्वा कुमारी जे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पात्र लोगों को दें सरकारी योजनाओं का लाभ: डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं समाज के पात्र लोगों तक पहुंचनी चाहिए। अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम करें। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए।
विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की जो कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनकी प्रगति से अवगत कराएं। सीएमओ से आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना आदि की जानकारी ली। उन्होंने विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन व छात्रवृत्ति की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा तथा राशन वितरण की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण शीघ्र कराया जाए। उन्होंने पाइप पेयजल योजना को सही तरह सेे संचालित कराने की मांग की। शहर में चल रही सीवर का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराया जाए। बारिश आने पर किए जाने वाले पौधारोपण व वन महोत्सव मनाए जाने के संबंध में बैठक भी की। सीडीओ आलोक यादव, डीएफओ सूरज, सीएमओ प्रवीण चोपड़ा मौजूद रहे।