फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हक के लिए बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बैठक आयोजित कर चेयरमैन द्वारा सभासदों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि एक सप्ताह तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। बालिका सुरक्षा, कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप एवं बालिका शिक्षा के प्रति नुक्कड़ नाटक तथा प्रभात फेरी के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करना है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा सभासदों व कर्मचारियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई। बैठक में निशांत कंबोज, अजय पंवार, इरफान, बाबू, अमित कुमार, अश्वनी चौधरी, विकास कुमार, गौरव बाटला, लोकेश वर्मा, अमित कुमार, जितेंद्र, विनोद, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें