फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज पहुंची और पुरानी यादों में डूब गई छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुई कॉलेज की पुरातन छात्राओं ने अपने छात्रा जीवन के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

शुभारंभ प्राचार्या डॉ सीमा जैन, कवित्री डॉ पुष्पलता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। पुरातन छात्रा एसोसिएशन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन के प्रथम चरण में पुरातन छात्राओं द्वारा भेजी गई विडियो क्लिप और एसोसिएशन की पत्रिका को प्रोजेक्टर पर प्रस्तुत किया गया। मेधावी छात्राओं को डॉ सविता वशिष्ठ, डॉ वर्चसा सैनी और डॉ पारुल जैन ने स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और धनराशि प्रदान की। एसोसिएशन सचिव डॉ सविता वशिष्ठ ने पुरातन छात्राओं द्वारा किए गए सहयोग और कार्यों से सभी को अवगत कराया। पुरातन छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम में पुरातन और नवीनता का संगम अनुभव किया गया। पुरातन छात्राओं में मुख्य रूप से एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की डॉ अरुणलता, 1974 की पास आउट अनीता देवी, 1975 की पास आउट सत्या वर्मा, डॉ पूनम भारद्वाज, डॉ शशि आदि को सम्मानित किया गया। द्वितीय सत्र में सभी पुरातन छात्राओं ने कॉलेज के समय के अपने अनुभव साझा किए। सोनम और प्रेरणा ने योग पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। निशि, मोनिका, प्रीति देवी, सबाहत फातिमा, रूकैया को स्वर्ण पदक दिया गया। रूबि, रोजी रानी, मानसी, मनाली, पारूल बालियान, हिमानी मित्तल को सर्वश्रेष्ठ वालंटियर का सम्मान दिया गया। प्राचार्या डॉ सीमा जैन, कॉलेज सचिव संजय जैन, अध्यक्ष राजेश जैन ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें