फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद रंग में लिखा जाएगा दुकानों का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर की हृदय स्थली शिवचौक को भव्य बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने शहर के प्रमुख व्यापारियों से चर्चा की। दुकानों के सभी बोर्ड का बेस कलर ब्लैक और उस पर दुकान का नाम सफेद रंग से लिखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने शहर के व्यापार संगठन के पदाधिकारियों से शिवचौक के सौंदर्यकरण को लेकर चर्चा की। शिवचौक को लखनऊ के हजरत गंज की तर्ज पर शिवमूर्ति के चारो तरफ 150 मीटर तक एक ही तरह के बोर्ड लगेंगे। जिनका बेस ब्लैक होगा और उस पर दुकान का नाम सफेद रंग में लिखा जाएगा। अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ शिवचौक, झांसी की रानी, आलू मंडी, रुड़की रोड, भगत सिंह रोड का निरीक्षण भी किया। ट्रेफिक व्यवस्था पर व्यापारियों के सुझाव मांगे गए। इस अवसर पर व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, बलविंद्र सिंह, संजय मिश्रा, विजय कुच्छल, कार्तिक गोयल, पवन वर्मा, विक्की चावला, अभिलाष मित्तल, राजेंद्र अरोरा, वैभव मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें