फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने यातायात के नियमों की पेंटिंग बनाई

विज्ञापन
बुढ़ाना में छात्राओं ने यातायात के नियमों की पेंटिंग बनाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छात्राओं ने यातायात के नियमों की पेंटिंग बनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर छात्राओं ने सीएचसी की दीवार पर यातायात के नियमों की पेंटिंग बनाई। पेंटिंग के द्वारा जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर कस्बे के मेपल्स अकादमी की छात्राओं ने सीएचसी की दीवार पर सड़क सुरक्षा के नियमों, यातायात के नियमों के पालन हेतु जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाल पेंटिंग बनाई। छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से वाहन चालकों व पैदल चलने वाले नागरिकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। पेंटिंग करने वाली छात्राऐं ऋचा विश्वकर्मा व आभा विश्वकर्मा के अलावा राजीव कुमार व डॉ. शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें