फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवती का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले अपह्त युवती को सिविल लाइन थाना पुलिस ने बरामद कर लिया। गैर समुदाय के युवक ने नाम बदल कर उसे फंसाया और उसे शादी का झांसा देकर ले गया। पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म व धर्म छिपाने की धारा को भी बढ़ाया है।
विज्ञापन


पांच दिन पहले एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने उसका अपहरण करने का मुकदमा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल में आया था कि युवती को उत्तराखंड के गांव लहबोली थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार निवासी समीर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को युवती के साथ रामपुर तिराहे से पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि युवक, युवती को लेकर अपने वकील के पास जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। युवती ने बताया कि युवक ने उसे अपना नाम सोनू बताया था। वह उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसी बीच उसे पता चला कि युवक का नाम सोनू नही समीर है। उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने अपहरण के दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म व नाम, धर्म व पहचान छिपाने की धारा को भी बढ़ाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का चालान कर दिया है। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। मेडिकल कराया जा रहा है। बता दें कि बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने युवती की बरामदगी जल्द न होने पर धरने की चेतावनी दी थी।
युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने ही गांव निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि युवक वादी की बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें