फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का निर्माण शुरू

विज्ञापन
अस्पताल चौराहा पर चल रहा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक निर्माण कार्य। संवाद।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अस्पताल चौराहा पर देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का निर्माण शुरू हो गया है। नगर पालिका की ओर से निर्माण और विकास कार्य के लिए सवा करोड़ का बजट तैयार किया गया है। स्मारक पर देवी अहिल्याबाई की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी।
विज्ञापन

पालिका की ओर से छह माह पहले देवी अहिल्याबाई स्मारक के पुनर्निमाण का फैसला लिया गया था। तय किया गया था कि स्मारक स्थापना के साथ ही नई प्रतिमा भी लगवाई जाएगी। करीब दो माह पहले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सहित विधायक मिथलेश पाल आदि ने निर्माण एवं विकास कार्य का शिलान्यास किया था। पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्मारक निर्माण के साथ चौराहा का सुंदरीकरण, साइड पटरी निर्माण और आसपास क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें