गांधी इंटर कॉलेज की दीवारों पर छात्राओं द्वारा बनाई पेंटिंग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। गांधी इंटर कॉलेज में छात्राओं ने दीवार पेंटिंग में प्रतिभा दिखाई। वार्षिक प्रतियोगिता के उपरांत आयोजित दीवार पेंटिग कार्यशाला में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कॉलेज परिसर में खेल मैदान की तरफ चहार दीवारी पर आकर्षक रंगों से बनाई प्रेरक तस्वीरें आकर्षण का केंद्र बनी है। खेलकूद से संबंधित सुंदर तस्वीर छात्रा विशाखा, अंजली, आरजू और रहनुमा ने तैयार की है। इसके अलावा विभिन्न पेंटिंग के माध्यम से दीवार पर छात्राओं ने कला प्रतिभा को उकेरा। जो परिसर की भव्यता के लिए शानदार प्रयास है। कॉलेज की दीवारों पर खूबसूरत तस्वीरें आगंतुकों को सम्मोहित कर रही है। प्रधानाचार्य विजय वीर तोमर ने बताया इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से छात्राओं में कला के प्रति दिलचस्पी बढे़गी। कला प्रवक्ता जयप्रकाश, संजय कुमार और स्वतंत्रमणि का सहयोग रहा।